प्रदेश के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के तहत मास्टर प्लान के प्रावधानों के अनुरूप विकास कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिये प्राधिकरणों का गठन किया गया। इसी श्रृंखला में नवंबर 1979 मे देवास विकास प्राधिकरण का गटन हुआ। देवास विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले 31 वर्षो में विकास के नये आयाम स्थापित किये गये हैं। व्यावसायिक काँम्प्लेक्स, आवासीय योजनाए एवं मुख्य मार्ग के निर्माण के अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कार्य प्राधिकरण द्वारा संपादित किये गये है। औद्योगिक शहर होने से यहाँ के श्रमिक जगत के लिये सस्ते मकान बनाकर भी प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराये गये है। औद्योगिक शहर की आवश्यकतानुसार व्यवसायियों के लिये विभिन्न स्थानो पर शाँपिंग काँम्प्लेक्स के निर्माण भी करवाये गये है। शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर विभिन्न चौराहों के विकास एवं ऐतिहासिक धार्मिकमाता टेकरी पर भी विकास कार्यो में प्राधिकरण की अहम भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त डिपाँजिट वर्क के रूप में महात्मा गाँधी जिला चिकत्सालय, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, वृद्धाश्रम, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि के निर्माण कार्य किये गये हैं
Welcome To Dewas Vikas Pradhikaran
.jpg)
Smt. Neha Meena (IAS)
Chairman
Mr. Dalip Kumar (IAS)
C.E.O.

